Latest News

छाल तहसीलदार ने कृष महंत को दी बधाई, 12वीं में 97.8% के साथ प्रदेश में तृतीय स्थान

छाल:- छत्तीसगढ़ के छाल क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, छाल के होनहार छात्र कृष महंत ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 97.8% अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में तृतीय स्थान एवं जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

IMG 20260501 WA0009

कृष महंत की इस सफलता पर छाल तहसीलदार लोमस कुमार मिरी ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तहसील कार्यालय में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में तहसीलदार ने कृष को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।

इस अवसर पर तहसील कार्यालय के कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कृष की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कृष महंत की यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी सफलता ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!