Latest News

बिग ब्रेकिंग मालगाड़ी से टकराया जंगली हाथी, इलाके में हड़कंप

रायगढ़। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चारमार गांव के समीप एक जंगली हाथी मालगाड़ी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में हाथी के एक पैर में गहरी चोट आई है, जबकि उसके शरीर से लगातार रक्तस्राव होने की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि घायल हाथी के साथ पांच अन्य हाथियों का दल भी आसपास मौजूद है और लगातार क्षेत्र में घूम रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मामले की सूचना वन विभाग को दिए जाने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। वन विभाग द्वारा घायल हाथी की निगरानी के साथ आवश्यक उपचार और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

1007203752

प्रशासन और वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं तथा हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। अधिकारियों का कहना है कि जंगली हाथियों के व्यवहार को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।

फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर स्थिति का आकलन कर रही है और घायल हाथी की हालत पर नजर बनाए हुए है।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!