मांड नदी में अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन और हाईवा जब्त

रायगढ़। जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के कोयलार गांव के पास मांड नदी में अवैध उत्खनन करते हुए एक चैन माउंटेन मशीन और हाईवा वाहन को खनिज विभाग ने जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, जब्त वाहन का मालिक चन्द्रकांत राठौड़, निवासी कोसाबाड़ी (कोरबा) बताया जा रहा है। कार्यवाही खनिज विभाग के इंस्पेक्टर सोमेश सिन्हा के नेतृत्व में की गई।कार्रवाई के दौरान हाईवा वाहन को जब्त कर धरमजयगढ़ थाना लाया गया, जबकि चैन माउंटेन मशीन को नदी घाट पर ही सील कर दिया गया है। खनिज विभाग की इस सख्त कार्यवाही से अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार चल रही कार्यवाही से खनिज माफियाओं में खौफ का माहौल है। विभाग द्वारा आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रखने के संकेत दिए गए हैं।



