धनवाडा पावर के पूर्व कर्मचारी रोहित राज श्रीवास्तव पर केस दर्ज

धरमजयगढ़। धनवाडा पावर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के AGM विवेक सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के पूर्व लाइजनिंग कर्मचारी रोहित राज श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, रोहित राज श्रीवास्तव 31 अगस्त 2025 तक ANRI Builders Pvt. Ltd. के माध्यम से कंपनी में लाइजनिंग का कार्य कर रहा था। सेवा समाप्त होने के बाद उस पर विभिन्न लोगों के माध्यम से अलग-अलग सरकारी विभागों में RTI आवेदन लगवाकर कंपनी और विभागीय अधिकारियों पर दबाव बनाने, ग्रामीणों को भड़काने तथा अधिकारियों को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में कंपनी के अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही गई है।
मिली जानकारी अनुसार शिकायत के बाद रोहित राज श्रीवास्तव को मलका रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड दमास धरमजयगढ़ से भी निकाल दिया गया है।

कंपनी के AGM ने आवेदन में कहा है कि इन गतिविधियों से कंपनी के अधिकारी मानसिक रूप से परेशान हैं और प्रस्तावित जल विद्युत परियोजना प्रभावित होने पर कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 296 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



