---Advertisement---

रायगढ़ ब्रेकिंग खाट पर अस्पताल ले जाई जा रही गर्भवती पहाड़ी कोरवा महिला की मौत,

---Advertisement---

पहुंचविहीन सड़क व्यवस्था पर उठे सवालकापू क्षेत्र के छूही पहाड़ की घटना, 23 वर्षीय बसंती उर्फ बद्री को समय पर उपचार नहीं मिल पाने की बात आई सामने

धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत कापू क्षेत्र के क्रिन्धा पंचायत के छूही पहाड़ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां बीती शाम 23 वर्षीय गर्भवती पहाड़ी कोरवा महिला बसंती उर्फ बद्री, पति रामू कोरवा की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र की बदहाल सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए खाट पर उठाकर ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव तक पहुंचने के लिए सुगम मार्ग नहीं होने के कारण परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान समय पर अस्पताल और समुचित उपचार उपलब्ध नहीं हो पाने के बीच महिला की मौत हो गई।

पूर्व जनपद सदस्य सिबल साय बैगा के बताए अनुसार, महिला को अस्पताल ले जाने के लिए परिजन खाट का सहारा लेने को मजबूर हुए थे।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों तक सड़क, स्वास्थ्य सुविधाएं और आपातकालीन चिकित्सा सहायता पहुंचाने की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!