---Advertisement---

नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं के लिए काव्या साहू का चयन, गांव में खुशी की लहर

---Advertisement---

धरमजयगढ़ :- ग्राम खर्रा की होनहार छात्रा काव्या साहू ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। काव्या साहू का चयन पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, भूपदेवपुर में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार, गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

आपको बतादे कि पूर्व सत्र की परीक्षा की प्रतिक्षा सूची जारी हुआ जिसमें काव्या साहू का चयन हुआ है। काव्या साहू पिता पद्मलोचन साहू, वर्तमान में डीएवी (DAV) विद्यालय की छात्रा हैं। वे पोंडीछाल धान उपार्जन केंद्र के समिति प्रबंधक पद्मलोचन साहू की पुत्री हैं। काव्या ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है।

काव्या के चयन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

काव्या की इस सफलता पर परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगे भी निरंतर सफलता की कामना की है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!