Latest News

छाल थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहन चोर गैंग पुलिस पकड़ से कोसों दूर

देखे वीडियो चोरों का कैसे डीजल चोरी करने आते है

धरमजयगढ़ :- छाल थाना क्षेत्र में आएदिन बिना नंबर प्लेट चार चक्का छोटे वाहनों से चोर का गैंग आता है बेफिक्र होकर बोजिया से छाल होते हुए हाटी तक मुख्य मार्ग किनारे चोरी की घटना को अंजाम देते हुए कोरबा की चले जाते है वही छाल पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ईमानदारी पूर्वक रात्रि गश्त करती तो है पर चोर उनसे भी कही ज्यादा शातिर है जिस वजह से आजतक छाल पुलिस की टीम उन्हें पकड़ने में नाकाम साबित हो रहे है।

चार चक्का चोर गैंग से क्षेत्रवासी परेशान

रात के अंधेरे में ये चोर वाहन में सवार होकर आते है और घरों,ढाबों और सुनसान रास्तों में चोरी की घटना को देते है अंजाम कभी घरों के सामने से कार का चक्का चोरी करना, ट्रैक्टरों से बैटरी निकालना या फिर ढाबों के सामने लगे वाहनों से डीजल चोरी करना आएदिन क्षेत्र में इन चोरों दो दी जा रही घटना को अंजाम देने की किस्से सुनने को मिलते रहते है पीड़ितों की शिकायत थाने तक तो जाती है कर जांच के नाम पर कोई यथक प्रयास नहीं किया जाता जिससे अब क्षेत्रवासी खुद का मजाक बनता देख और रिपोर्ट लिखने का कोई औचित्य नहीं होने से चोरी की घटना का शिकायत लेकर थाना जाना भी छोड़ दिए है ।

ढाबा संचालकों के व्यापार में पड़ रहा प्रभाव

लगातार ढाबों के सामने रात्रि आराम कर रहे वाहनो से डीजल चोरी की घटना सामने आती है जिससे अब वाहन चालक डीजल चोरी होने के डर से छाल थाना क्षेत्र में अपना वाहन ढाबा में भी नहीं रोकते है जिससे ढाबा संचालकों के व्यापार में काफी नुकसान हो रहा है। जिससे ढाबा संचालक काफी आक्रोश है अगर कभी डीजल चोर इन ढाबा संचालकों के हत्थे चढ़ते है तो मॉब लिंचिंग जैसे घटना हो सकती है।

बीती रात ट्रेलर वाहन के नीचे से हाथों में दो जरकन लिए डीजल लेकर जाते चोर

रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग पर उठ रहे सवाल

बतादे कि रात को चोरों की गैंग वाहन में आते है बड़े आसानी से चोरी की घटना को अंजाम देते है और अपने रास्ते चले जाते है वही ना जाने पुलिस क्या करती है नाम नहीं छापने के शर्त में एक ड्राइवर ने बताया कि चोर गैंग हथियार से लैस रहते है वाहन के आकर डीजल चोरी करते है वही अगर उन्हें कुछ बोलते है तो मारपीट तक करते है जिस वजह से कोई ड्राइवर विरोध तक नहीं करता अगर रात को बिना नंबरों वाहनों की चेक प्वाइंट लगाकर बीच बीच में चेक किया जाए तो ये गैंग जल्द की पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे और अगर जल्द ही इनपर काबू नहीं किया गया तो वो दिन दूर नहीं जब डीजल नहीं मिला तो ये लूटपाट को अंजाम दे कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती है।

कार से चोरी कर जाते हुए

छाल थाना क्षेत्र में कई थाना प्रभारी आए और गए पर अबतक इन चार चक्का वाहन चोर गैंग को पकड़ने के लिए कोई ठोस पहल नहीं किया गया जिस वजह से इन चोरों के हौसले काफी बुलंद है आखिर क्या चोर पुलिस से ज्यादा शातिर है जो की अबतक ये पुलिस पकड़ से कोसों दूर है या फिर मामला कुछ ओर ही है…..

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!