Latest News
शोक समाचार

कुड़ेकेला – सहकारी समिति कुड़ेकेला में पदस्थ डाटा ऑपरेटर पद्मलोचन साहू के पिता एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित सरल व्यक्तित्व के धनी, मृदुभाषी मिलनसार कृषक श्री रामनारायण साहू का निधन 63 वर्ष के उम्र में दिनांक 12/08/2025 को हो गया है। उनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी। उनके अंतिम यात्रा में परिजन, स्वजातीय बंधु, समिति के अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के कृषक सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुये। रामनारायण अपने पीछे माँ, पत्नी, भाई-बहन, पुत्र- पुत्री, पौत्र-पौत्री का भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गये। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र चंद्रशेखर साहू ने दी।




