धरमजयगढ़ में उर्वरक विक्रय केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण

धरमजयगढ़ :- आज दिनांक 29/08/2025 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धरमजयगढ़ के निर्देश अनुसार , राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल ने, यूरिया की आपूर्ति ,उप्लब्धता एवं वितरण की स्थिति का जायजा लेते हुए उर्वरक विक्रय केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उपलब्ध स्टॉक की जानकारी एवं भौतिक सत्यापन किया गया, किसानों उनके आवश्यकता अनुरूप यूरिया उचित दर में प्रदाय करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए तथा इस प्रकार का संयुक्त निरीक्षण की कार्यवाही निजी एवं सहकारी समितियों में आगे भी जारी रहेगी ।

आज के निरीक्षण में उर्वरक विक्रय केंद्र – गांधी कृषि केंद्र धरमजयगढ़, आकाश कृषि केंद्र धरमजयगढ़ कालोनी, बिस्वास कृषि केंद्र धरमजयगढ़ कालोनी , श्री श्याम कृषि केंद्र शाहपुर कालोनी, नवीन कृषि केंद्र दुर्गापुर कालोनी का निरीक्षण किया गया एवं प्रतिष्ठान संचालकों को यूरिया के साथ साथ नैनो तरल यूरिया एवं नैनो तरल डीएपी की भी जानकारी किसानों को समुचित ढंग से बताने हेतु समझाइश दी गयी।

इस संयुक्तदलीय निरीक्षण में राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार उन्मेष पटेल , पटवारी प्रमोद राठिया , देवानंद पैकरा एवं शुभम श्रीवास्तव रहे तथा कृषि विभाग से अनुविभागीय अधिकारी पी एस सिंह, उर्वरक निरीक्षक एस यू खान एवं आर के पटेल तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विवेक चंद्रा एवं धर्मेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।



