Latest News

स्टॉफ की कमी से क्षेत्र में फल फूल रहा अवैध कारोबार, ढाबों में बिक रहा शराब दे रहा दुर्घटनाओं को अंजाम

बाहर पदस्थ होकर भी अपने कंधे पर जिम्मा संभाले बैठे

रायगढ़ :- पुलिस कप्तान द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को जुआ, सट्टा, कबाड़, शराब और गांजा पर सख्त कार्यवाही करने को निर्देश दिए है। रायगढ़ जिले के कुछ थानों में काफी हद तक इन अवैध गतिविधियों में सफलता तो मिली है पर जिले का छाल थाना में अबतक अवैध गतिविधियों पर अंकुश नहीं लग पाया है।

InShot 20250905 094910019

छाल के पूर्व थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज जब यहां पदस्थ थे तो लगातार क्षेत्र में कोरबा जिले से आ रही कबाड़ी वाहनों पर लगातार कार्यवाही हुई, क्षेत्र के ढाबों में हो रहे अवैध गतिविधियों में अंकुश लगा, बंगरसूता में सालों से चल रहे जुआ में कार्यवाही हुई, शराब तस्करों के मानो हौसले टूट गए, बेहरामार गांव में मुख्यमार्ग किनारे गल्ला किराना दुकान खुलकर अवैध डीजल खरीदी बिक्री करने वालों को दुकान बंद करने की नौबत तक आ गई थी मानो छाल थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की कमर ही टूट चुकी थी पर अब एकबार फिर क्षेत्र में इनके हौसले बुलंद होने
लगे है।

पर्याप्त स्टॉफ की कमी से छाल थाना में कुछ समय से बंद हुए सारे अवैध कार्य फिर से एकबार सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुके है वही बंगरसूता और हाटी में 52 पारियों का खेल लगातार वृहद रूप से फल फूल रहा है वही सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जो थाना में लंबे समय से डेरा जमाकर बैठे कुछ स्टॉफ छाल से अन्यत्र जगह पदस्थ होने के बाद भी क्षेत्र का जिम्मा लेकर बैठे हुए हैं शायद यही वजह ही की छाल थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा, शराब, कबाड़ी, वाहनों से डीजल की कटिंग, रात के अंधेरे में अवैध रेत का हाइवा में परिवहन जैसे अवैध गतिविधियों सुचारू रूप से चल रहा है।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!