Latest News

पत्रकारों ने सर्व सहमति से शेख आलम को बनाया संगठन का अध्यक्ष।

प्रेस क्लब विधानसभा धरमजयगढ़ द्वारा की गई बैठक

धरमजयगढ़। बुधवार को प्रेस क्लब विधानसभा धरमजयगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय पत्रकारों द्वारा सर्वसम्मति से नई टीम का गठन किया गया। इस दौरान कई अहम और चौंकाने वाले फैसले लिए गए।

बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से धरमजयगढ़ के ग्रामीण आंचलों की जमीनीस्तर से जुड़े पत्रकार शेख आलम को अध्यक्ष चुना गया। इसी के साथ संगठन के अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया जिसमें सचिव : रोहित तिर्की, कोषाध्यक्ष : संजय जेठवानी, मीडिया प्रभारी : मुकेश मौर्य
सहित टीम का विस्तार करते हुए कई अन्य पदों पर भी जिम्मेदारीसौंपी गई।

उपाध्यक्ष : नीरज विश्वास, महेंद्र सिदार
सह सचिव : ओम मानिकपुरी, सभापति : शिवमोहन तिवारी,
उप सभापति : सजल मधु, ऋषभ तिवारी, असलम खान, सदस्य : प्रतीक मल्लिक, लुकेश यादव, सहनवाज खान।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष शेख आलम ने विश्वास जताया कि पूरी टीम एकजुट होकर पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए समाज हित और जनहित के मुद्दों पर निष्पक्षता से कार्य करेगी। बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साह से भरा रहा, जहाँ सभी ने प्रेस क्लब विधानसभा को सशक्त और निष्पक्ष बनाने का संकल्प लिया।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!