Latest News
सुचेतना महिला समिति ने दीपावली की सामग्रियां वितरण किया

रायगढ़ । श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन एवं सभी उपाध्यक्षा के समाज कल्याण हेतु प्रेरणादायक नेतृत्व पर रायगढ़ सुचेतना महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती पवन सिंह के मार्ग दर्शन में जामपाली खुली खदान के अधीनस्थ ग्राम सिंघमोजा के 20 ग्रामीण महिलाओं को दीपावली पर्व के मद्देनजर दीपक, रूईबाती,तेल, कुल्हड़, फल, बुन्दी मिष्ठान व स्वल्पाहार प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सुचेतना महिला समिति के जामपाली के सहयोगगण उपस्थित रहीं वहीं दीपावली के अवसर पर दीप सहित अन्य सामग्रियां पाकर ग्रामीण महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया।



