Latest News

छाल क्षेत्र में जुआ का बनाया गया व्यापार, मैनेज के नाम से हो रही वसूली

वीडियो में देखिए दो थाना क्षेत्र के जुआड़ी

छाल :- जुआ को अब मानो अपना रोजगार बनाकर कर रहे छाल क्षेत्र के लोग व्यापार ये हम नहीं कह रहे अब तो यहां के लोगों के साथ साथ बाहर से जुआ खेलने आ रहे लोग बोल रहे।

नाम नही लिखने की शर्त पर बताया कि तरेकेला और कूड़ेकेला के कुछ चिन्हित लोग जुआ को अपना व्यापार बना बैठे है बाहर-बाहर से खिलाड़ियों को बुलाया जाता है और बोला जाता है कि हम पुलिस से लेकर प्रेस तक को मैनेज किए हुए है आओ खुलकर बिना संकोच के जुआ खेलो कोई भी जंगल में झांकने नहीं आएगा और गलती से आ भी गया तो कोई भी डरने वाला बात नहीं हम सबको मैनेज कर लेंगे।

वीडियो में देख सकते है करतला थाना और छाल थाना के बड़े बड़े जुआड़ी

सोचने वाली बात है कि आखिर जुआ खेलवाने वालों को इतना साहस आ कहा से रहा है जो सबको मैनेज करने की बात कह रहे है वही क्षेत्र में 5 हजार से लेकर 35 हजार रुपए तक सप्ताह का अनुमति लेने की बात खुलेआम चौक चौराहों में की जा रही है।

अबतक छाल क्षेत्र में जुआ पर कार्यवाही नहीं होना बाहर से जुआ खेलने आने वालों का मनोबल को बढ़ा रहा है। जिससे छाल पुलिस की छवि धूमिल हो रही है।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!