Latest News

छाल थाना क्षेत्र लाखों की चोरी, अंधेरा होते ही लक्जरी वाहन चोर गैंग सक्रिय

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा सीसीटीवी लगाने का अभियान धरातल पर फैले साबित हो रहा

रायगढ़ :- छाल थाना क्षेत्र के कूड़ेकेला गांव में ब्रेजा कार से आकर 5 चोरों ने मुख्यमार्ग किनारे करीब 2.5 लाख नगदी समेत 12 लाख से अधिक सोना चांदी की जेवरात को बीती शुक्रवार की रात कूड़ेकेला गांव के ह्रदयस्थल बस स्टैंड के पास मुख्यमार्ग किनारे रामकृपाल साव के घर में घरवालों के मौजूदगी में दी गई चोरों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम।

IMG20260103022058 01
दरवाजा का कुंडी तोड़ा गया

बतादे कि घर के सदस्य घर में टी.वी. देख रहे थे वही एक सदस्य विनीत साव जरूरी काम से रात 10 बजे घर से बाहर गया, वही देर में आने के वजह से घर के बाहर ताला लगाकर चला गया। रात करीब 12:40 बजे गांव के बीच बस्ती से होकर एक सफेद रंग की ब्रेजा कार में करीब 5 लोग सवार होकर आए और रामकृपाल साव के घर का बाहर से लगे ताला को तोड़कर घर अंदर घुस गए वही बगल घर के दरवाजे को कुंडी लगा दिए। घर अंदर घुसते ही सामने रुम में जिसमें विनीत साव मोबाइल दुकान संचालित करता है साथ ही रात में सोता है उसके काउंट से विनीत साव के बताए अनुसार करीब 2.5 लाख रुपए नगद और 12 लाख रुपए से अधिक के जेवरात चोर ले गए।

IMG 20260103 04214170

बतादे कि 6-8 माह पूर्व विनीत की शादी हुए थीं वही उसकी पत्नी विदेश में नौकरी करती है तो वह बाहर रहती है जिससे विनीत अपना सारा कीमती सामान दुकान में ही रखता था । घर अंदर सदस्य मौजूद फिर भी चोरी के हौसले बुलंद सदस्यों के बताए अनुसार चोर घर के बाहर लगे ताला को तोड़कर घर में घुस थे, घर में टेलीविजन चालू था जगे हुए थे फिर भी चोर घर अंदर आए हमे भनक तक नहीं चली बाहर से ही चोरी करके निकल गए अगर अचानक उनका सामना होता तो वो शायद कोई बड़ी अनहोनी को अंजाम दे सकते थे।

डॉयल 112 की सर्विस ठप, नहीं मिली सहायता

जैसे ही घर में टी.वी. देख रहे लोगों को घर का मुख्य दरवाजा से हवा आने लगा बाहर जाकर देखा तो घर में समान बिखरा था जिससे उन्हें चोरी की आशंका हुई तत्काल घर के बाकी सदस्यों को पड़ोसियों को सूचना देते हुए डायल 112 को फोन माध्यम से सूचित किया गया पर छाल थाना का डायल 112 वाहन ब्रेकडाउन होने की वजह से कोई सहायता नहीं मिली वही बाद में छाल थाना को भी परिवार के सदस्यों द्वारा पूरी घटना की जानकारी दी गई।

छाल थाना में अपर्याप्त बल की वजह से हो रही क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों।

रायगढ़ एस.पी. द्वारा चलाया गया अभियान सीसीटीवी ग्रामीण अंचलों में हो चुका है फेल। बस ढाबों में लटक रहे कैमरे ज्यादातर फैल

अगर सीसीटीवी चालू रहेगा तो कैसे करेंगे कुछ संचालक अवैध गतिविधि इस वजह से सीसीटीवी बंद

जहां छाल पुलिस ने लगवाई जहां सीसीटीवी सूत्रों की माने तो कोई खरीद रहा डीजल, कोई उतार रहा सरिया, कोई बेच रहा शराब तो कैसे चालू रहेगा सीसीटीवी बड़ा सवाल…..

फिरहाल सुबह से छाल पुलिस घटना स्थल में पहुंचकर जांच कर रहीं, CCTV फुटेज खंगाल रही अब देखना है कि बाहर से आकर मुख्यमार्ग किनारे इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ने के सफलता मिलती है कि नहीं…..

अंधेरे होते ही क्षेत्र में चार चक्का वाहन से घूम घूम कर अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों के हौसले बुलंद है, जिसका मुख्य कारण जिले में डॉयल 112 वाहन की सर्विस ज्यादातर ठप पड़ चुकी है वही पुलिस गस्ती भी रात में ना के बराबर हो रही।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!