शासकीय ऑफिस के कैंपस में बने नाली में पाईप लगाकर होटल संचालक गिरा रहा गंदा पानी।
गंदा पानी से एसडीएम कैंपस में फैला दुर्गंध
धरमजयगढ़ :- धरमजयगढ़ के ह्रदयस्थल में मौजूद एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, रजिस्टार कार्यालय जहां एक वर्षों से करोड़ों रुपए की लागत से ऑफिस परिसर का रेनोवेशन कार्य चल रहा है। इसी कार्य के अंदर कैंपस में नाली निर्माण का भी कार्य किया गया है जिससे बरसात का पानी इन्हीं नालियों के माध्यम से बाहर चले जाए परन्तु इस नाली का उपयोग कैंपस के बाहर व्यवसाय करने वाले लोग कर रहे है वही इसके गंध से आमजन परेशान हो रहे है।

बतादे कि मिली जानकारी अनुसार शासकीय कैंपस का शौचालय के पीछे से बस स्टैंड में संचालित होटल व्यवसाई द्वारा रातों रात जमीन के अंदर पाईप डालकर रजिस्टार ऑफिस के सामने बने नाली में जोड़ दिया गया जिससे होटलों का गंदा पानी इसी पाईप के माध्यम से कैंपस के नालियों में आ रहा हुआ जिसकी दुर्गंध से अब कर्मचारियों के साथ साथ दूर दराज से आए ग्रामीणों को भी शौचालय जाते समय, रिकॉर्ड रुम जाते समय साथ ही रजिस्ट्री करने आए ग्रामीणों को गंध से परेशानियां होना प्रारंभ हो चुका है।
होटलों का गंदा पानी आखिर किसके अनुमति से शासकीय कैम्पस के नाली में पाईप लगाकर गिराया जा रहा है कर्मचारियों के साथ साथ नागरिकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है अगर जल्द ही इसका कोई उचित उपाय नहीं किया गया तो कैंपस परिसर में दुर्गंध से लोगों असहजता का सामना करना पड़ेगा।



