रायगढ़ ब्रेकिंग: अफीम की अवैध खेती का खुलासा, एक आरोपी हिरासत में

रायगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट गांव का है, जहां एक खेत में गुप्त रूप से अफीम उगाई जा रही थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए खेत में लगी अफीम की फसल को जब्त किया। बताया जा रहा है कि यह खेत आमाघाट के एक स्थानीय ग्रामीण का है, जिसे तरबूज, ककड़ी और अन्य सब्जियों की खेती के नाम पर लिया गया था।
पुलिस ने इस मामले में मार्शल सांगा नाम के एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जो झारखंड का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से अवैध खेती को अंजाम दिया।
वहीं, रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह भी तमनार के लिए रवाना हो गए हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे क्षेत्र में जांच और पूछताछ कर रही है।



