Latest News

छाल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर: सैकड़ों समस्याओं का मौके पर समाधान, ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ

रायगढ़ :- आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा धरमजयगढ़ विकासखंड के तहसील मुख्यालय छाल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में छाल सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

IMG 20260320 WA0031

शिविर के दौरान प्राप्त सैकड़ों आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों ने शिविर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की सराहना की और अधिकारियों को आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

IMG 20260320 WA0032

जिला पंचायत सदस्य रजनी राठिया एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष लीनव बिरजू राठिया, जनपद सदस्य संतराम खूंटे ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

एक ही स्थान पर मिली कई सेवाएं

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क जांच की सुविधा दी, वहीं आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, श्रम कार्ड निर्माण और राजस्व मामलों का मौके पर निराकरण किया गया। साथ ही नए आवेदनों का पंजीयन भी किया गया।

IMG 20260320 WA0034

किसानों, महिलाओं और बच्चों को मिला लाभ

  • 20 किसानों को वन अधिकार फौती, नामांतरण एवं किसान किताब वितरित
  • आयुष्मान योजना के तहत 6 कार्ड जारी
  • केसीसी योजना के तहत 5 लाख रुपए से अधिक के ऋण स्वीकृत
  • 5 दिव्यांग विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान
  • 8 महिलाओं की गोद भराई और 9 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार
  • महिला स्व-सहायता समूहों को 60-60 हजार रुपए की सहायता राशि
  • 25 राशन कार्ड एवं 14 जाति प्रमाण पत्र वितरित
  • 20 से अधिक हितग्राहियों को फलदार पौधे

इसके अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को वॉकिंग स्टिक तथा मत्स्य विभाग द्वारा आइस बॉक्स एवं मछली जाल वितरित किए गए।

IMG 20260320 WA0029

अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को प्रेरणा

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी कि भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें इच्छुक युवा 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

हितग्राहियों ने जताया आभार

शिविर से लाभान्वित ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कई हितग्राहियों को मौके पर ही ऋण, कार्ड और प्रमाण पत्र मिलने से खुशी जाहिर की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम प्रवीण भगत, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!