रायगढ़ में बर्ड फ्लू अलर्ट के बावजूद धरमजयगढ़ में बाहरी जिलों से मुर्गियों की सप्लाई जारी


रायगढ़। जिले में कलेक्टर द्वारा बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किए जाने के बावजूद लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। सूत्रों के अनुसार, बिलासपुर और अन्य बाहरी जिलों से मुर्गियां धरमजयगढ़ क्षेत्र में लाई जा रही हैं और वहां से ग्रामीण इलाकों में उनकी सप्लाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि प्रशासन की सख्ती के दावों के बावजूद यह अवैध परिवहन और वितरण धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिना किसी स्वास्थ्य जांच के मुर्गियों की बिक्री की जा रही है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मुर्गियों के परिवहन और बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता दिखाता है और बर्ड फ्लू के खतरे को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।



