Latest News

मजदूर नेता अटल बिहारी नायक ने थामा एस‌ईकेएमसी का दामन

अपने समर्थकों के साथ एस‌ईकेएमसी इंटक में हुए शामिल

केन्द्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने झंडा थमा प्रवेश कराया

रायगढ़ । कोयलांचल क्षेत्र के वरिष्ठ मजदूर नेता अटल बिहारी नायक रविवार देर रात को इंटक से सम्बंधित साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस का दामन थाम लिया। एस‌ईकेएमसी इंटक के केन्द्रीय अध्यक्ष सह एस‌ईसीएल संचालन समिति सदस्य एवं कोल इंडिया 11 वां जेबीसीसीआई सदस्य गोपाल नारायण सिंह ने इंटक का झंडा थमा कर जुझारू मजदूर नेता अटल बिहारी नायक को विधिवत संगठन में प्रवेश कराया। इस अवसर पर नायक के दर्जनों समर्थक भी एस‌ईकेएमसी इंटक में शामिल हुए। इस अवसर पर एस‌ईकेएमसी इंटक के केन्द्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने कहा मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संघ द्वारा किए जा रहे संघर्ष से प्रभावित होकर लगातार मजदूर एस‌ईकेएमसी इंटक में शामिल हो रहे हैं।

इस अवसर पर युवा मजदूर नेता अटल बिहारी नायक ने कहा मेरी शुरुआत एस‌ईकेएमसी इंटक से हुआ था किसी परिस्थिति वश दिगर संगठन में चला गया था अब पुनः अपना घर वापसी हुई है। उन्होंने कहा अब हमेशा ही इंटक का सिपाही रहूंगा। इस अवसर पर एस‌ईकेएमसी इंटक के रायगढ़ महामंत्री मुकेश कुमार मंडल ने कहा युवा एवं संघर्षशील श्रमिक नेता अटल बिहारी के संघ में आने से जहां एक ओर मजदूर आंदोलन तेज होगी वहीं एस‌ईकेएमसी इंटक रायगढ़ क्षेत्र में और अधिक मजबूत होगा।

इस अवसर पर एस‌ईकेएमसी के रायगढ़ जिला महासचिव मुकेश कुमार मंडल के साथ रायगढ़ के क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रमेश दास महंत, वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रिपुसूदन पाण्डेय, रायगढ़ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सह महाप्रबंधक कार्यालय शाखा कमेटी के अध्यक्ष साधु बी पी एवं जामपाली के सचिव रविकांत मनहर सहित अन्य उपस्थित थे।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!