Latest News
लीलाम्बर यादव बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रभारी

धरमजयगढ़। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ, जिला रायगढ़ की जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए लीलाम्बर यादव को धरमजयगढ़ का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि लीलांबर यादव अपनी सक्रियता और अनुभव के बल पर संगठन की नीतियों एवं उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।



