Latest News

रायगढ़ जिले में सक्रिय चारपहिया चोर गिरोह से दहशत, लगातार वारदातों से जनता में आक्रोश

रायगढ़। जिले में इन दिनों चारपहिया वाहन चोर गिरोहों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती रात छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत छाल चौकसर के पास अज्ञात लक्जरी वाहन में सवार चोरों ने जनपद पंचायत सदस्य संतराम खूंटे के घर के बाहर खड़ी उनकी स्कॉर्पियो के पीछे के दो पहियों की चोरी कर ली। घटना देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर अंजाम दी गई, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।

IMG 20260422 WA0004

जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ऐसे कई संगठित गिरोह सक्रिय हैं, जो लक्जरी वाहनों में घूमते हुए धारदार हथियारों के साथ बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इनकी गतिविधियों से आमजन के साथ-साथ वाहन मालिकों में भी दहशत है।

इसी क्रम में धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के प्रेमनगर रेलवे साइडिंग के पास भी एक अन्य घटना सामने आई, जहां एक कैप्सूल वाहन से लगभग 140 लीटर डीजल की चोरी कर ली गई। यह वारदात भी इसी तरह के गिरोह द्वारा किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

1002338735 1024x768 1

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं, ढाबा संचालकों ने भी चिंता जताते हुए कहा है कि इन घटनाओं के कारण उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। वाहन चालक और मालिक रात में ढाबों पर रुकने से कतराने लगे हैं, क्योंकि उन्हें अपने वाहनों से डीजल चोरी होने का डर सताता है।

क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। लोगों को उम्मीद है कि रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत इन चोर गिरोहों पर भी जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!