Latest News

हाथी के हमले से वृद्ध महिला की मौत, इलाके में दहशत

रायगढ़। कुर्कीचोली क्षेत्र में हाथियों के झुंड के हमले में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंद्रकला बाई डनसेना पति श्याम लाल निवासी कुर्कीचोली के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुर्कीचोली के पास विचरण कर रहे हाथियों के झुंड की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही वन विभाग खरसिया की टीम और छाल पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!