Latest News

धरमजयगढ़ ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

धरमजयगढ़ :- जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटी चौक-कोरबा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष दास (25 वर्ष), निवासी हाटी के रूप में हुई है।

1007082467

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष दास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक की पहचान एवं कार्यवाही की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर छाल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी हुई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इन दिनों इस मार्ग पर फ्लाई ऐश परिवहन में लगे भारी वाहन तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि संभवतः ऐसे ही किसी वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। हालांकि, दुर्घटना किस वाहन से हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, ग्रामीण सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!