Latest News

मालगाड़ी की टक्कर से घायल हाथी की मौत, वन विभाग पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटा

रायगढ़। जिले में देर रात मालगाड़ी की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए हाथी की मौत हो गई। हादसे के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घायल हाथी की निगरानी और उपचार में जुटी हुई थी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

डॉक्टर पीके चंदन (उप संचालक बिलासपुर)👇

जानकारी के अनुसार, देर रात रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद वह रेलवे पटरी के पास ही पड़ा रहा, जहां मनोज पाण्डेय सीसीएफ बिलासपुर रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन विभाग के अधिकारी और चिकित्सकीय रायगढ़ से डाक्टर सनत नायक दल लगातार उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए थे तथा डाक्टर पी.के. चंदन उप संचालक बिलासपुर से मध्यरात्रि पहुंचकर उपचार कर रहे थे।

मनोज पाण्डेय (सीसीएफ बिलासपुर)👇

हाथी की मौत के बाद वन विभाग, रेलवे विभाग टीम शव को रेलवे पटरी से हटाने और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आएगी। वही प्रथम दृष्टियां दर्द की वजह से मौत हुई है प्रतीत हो रही।

गौरतलब है कि रायगढ़ जिले में हाथियों की मौत का सिलसिला चिंता का विषय बना हुआ है। जनवरी से अब तक जिले में 10 हाथियों की मौत हो चुकी है। ताजा घटना के बाद वन्यजीव संरक्षण और हाथियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वन विभाग मामले की जांच में जुटी।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!