Latest News

ग्राम कटाईपाली सी में जसगीत झांकी स्पर्धा का हुआ आयोजन

छाल / धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कटाईपाली सी में धूमधाम से शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है जिसमें आज नवरात्रि के सप्तम दिवस जसगीत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, आए हुए सभी जस झाँकी मण्डलियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया सभी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह क्षत्रिय विधायक प्रतिनिधि धरमजयगढ़ एवं विशिष्ट अतिथि गीताशुभम अग्रवाल जनपद पंचायत सदस्य रहे l मुख्य अतिथि रहे अर्जुन सिंह क्षत्रिय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जसगीत का छत्तीसगढ़ में अपना एक अलग ही महत्व है जिसमें मां शक्ति की आराधना कर आशीर्वाद मांगा जाता है तथा इस प्रकार के आयोजन लोगों को एकसूत्र में जोड़कर रखते हैं lउक्त स्पर्धा में अंचल के दूर-दूर से आए कई मंडलियों ने भाग लिया जिसमें प्रतिभागी मंडलियों के लिए पुरस्कार रखा गया था । इसमें प्रथम पुरस्कार 11000/- रूपए जसगीत झांकी मंडली केवाली द्वितीय पुरूस्कार 7100/- रूपए जस झांकी पार्टी आमापाली एवं तीसरा पुरस्कार 5100/- रूपए अमलीडीह जस झांकी पार्टी ने प्राप्त किया एवं अन्य सभी जस झांकी मंडलियों को 1000/- रुपये का सांत्वना पुरस्कार नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति कटाईपाली सी के द्वारा दिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!