टैंकर चालकों की चोरी का खेल उजागर, पेट्रोल निकालकर बेचने का आरोप
रायपुर :- हाल ही में सामने आए एक वीडियो सामने आया हैं, जिसमें पेट्रोल परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक टैंकर चालक, इंडियन ऑयल कंपनी के टैंकर क्रमांक CG 10 BE4572 को मुख्य मार्ग के किनारे खड़ा कर, नुकीले रॉड और पेचकस की मदद से टैंकर के लॉक सिस्टम को तोड़कर पेट्रोल निकाल रहा है। इसके बाद वह पेट्रोल को जरकेन में भरता हुआ दिखाई दे रहा है।
यह टैंकर रायपुर डीपो से टैंकर दिनांक 02/05/2026 को निकला है यह अनुमान लगाए जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कुछ टैंकर चालक निजी लाभ के लिए इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। इस प्रकार की चोरी से न केवल पेट्रोल पंप संचालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि आम वाहन मालिकों को भी मिलावटी या कम मात्रा में ईंधन मिलने की आशंका बढ़ जाती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि टैंकरों के सुरक्षा लॉक सिस्टम को और मजबूत करने की आवश्यकता है, साथ ही जीपीएस ट्रैकिंग और निगरानी व्यवस्था को सख्त किया जाना चाहिए। कंपनी और प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए दोषी चालकों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने चाहिए।
स्थानीय लोगों और संबंधित विभागों से अपील की गई है कि इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें, ताकि इस प्रकार की चोरी पर रोक लगाई जा सके और ईंधन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे।
इस वीडियो की पुष्टि CG चौपाल वेब पोर्टल नहीं करता यह वीडियो वायरल है।



