Latest News

क्या इस बार होगी छाल क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में फटाखा दुकान संचालन करने वालों पर कार्यवाही।

प्रशासन को करनी चाहिए उचित जगह की व्यवस्था

छाल :- छाल क्षेत्र में दीपावली त्यौहार आते ही रिहायशी इलाकों में अस्थाई लाइसेंस प्राप्त कर फटाखा दुकान संचालकों द्वारा फ़टाखों की खुलेआम बिक्री की जाती है, क्या इस बार स्थानीय प्रशासन को खुलेआम फटाखों की बिक्री पर रोक लगाने में सफलता मिलेगी।

छाल क्षेत्र में आसपास के ग्रामों में दिपावली त्यौहार के आते ही रिहायशी इलाकों खुलेआम पटाखों की बिक्री चालू हो जाती है जबकि रिहायशी इलाकों में सुरक्षा की दृष्टि से पटाखों की बिक्री को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए जाते हैं फिर भी ज्यादा मुनाफा कमाने के उद्देश्य से व्यापारी नियमों को ताक में रखकर फ़टाखा बेचते हैं ।

अब देखना यह है कि क्या इस बार भी इसी तरह नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जाएंगी या फिर इनके ऊपर कार्यवाही की जाएगीफ़टाखों को विस्फोटक सामाग्री माना जाता है जो सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकती है।

कुछ महत्वपूर्ण बिंदु :-

विस्फोटक सामग्री: फटाखों को विस्फोटक सामग्री माना जाता है, जो सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकती है।

रिहायशी इलाकों में प्रतिबंध: अधिकांश शहरों में रिहायशी इलाकों में फटाखा दुकानें खोलने पर प्रतिबंध लगाया गया है ताकि लोगों की सुरक्षा और शांति बनाए रखी जा सके।

प्रशासन की कार्रवाई: प्रशासन द्वारा रिहायशी इलाकों में फटाखा दुकानें खोलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है, जिसमें दुकान सील करना या जुर्माना लगाना शामिल हो सकता है।यह प्रतिबंध लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के हित में लगाया गया है, और इसका उद्देश्य रिहायशी इलाकों में शांति और व्यवस्था बनाए रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!