Latest News

जिस भवन का 15 अगस्त में हो चुका है लोकार्पण, सांसद राधेश्याम राठिया ने दुबारा किया आज लोकार्पण

भाजपा के छाल मंडल को क्या नहीं थी जानकारी जो……

छाल :- रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया का 29 अगस्त को धरमजयगढ़ विधानसभा के छाल में विभिन्न कार्य के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए पर ग्राम पंचायत बोजिया में 6 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

IMG 20250829 203604

बतादे कि सामुदायिक भवन का ग्राम पंचायत बोजिया द्वारा 15 अगस्त को विधिवत ग्रामीण के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, बुजुर्गों, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल और सरपंच भगत राठिया द्वारा लोकार्पण किया गया था वही आज इसी सामुदायिक भवन का लोकार्पण दुबारा रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया के द्वारा किया गया जो कि एक भवन का दो बार का लोकार्पण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । वही लोग दबी जुबान में बोलने लगे है की नेताओं को श्रेय लेने का इतना होड़ लगा हुआ है कि कुछ भी करने के लिए एकबार सोच भी नहीं रहे है जो की जनता के बीच हास्य का विषय बना हुआ है।

15 अगस्त के दिन ग्रामीणों और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल द्वारा किया गया उद्घाटन👇

IMG 20250829 WA0038

जिस सामुदायिक भवन का लोकार्पण हुआ उस भवन में दो मुख्य दरवाजे है एक दरवाजा में 15 अगस्त के दिन लोकार्पण किया गया जिसमें लिखा गया है जनपद उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल की अनुशंसा से योजना का नाम 15 वें वित्त जनपद, वही भवन का दूसरा दरवाजा से आज सांसद राधेश्याम राठिया द्वारा लोकार्पण किया गया।

29 अगस्त को रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया द्वारा किया गया लोकार्पण 👇

FB IMG 1756477261610

सवाल यह है कि आखिर एक भवन का दो बार लोकार्पण होना क्या भाजपा के छाल मंडल के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी पूर्व में नहीं थी जो कि सांसद से दुबारा लोकार्पण कराया गया…..? छाल क्षेत्र में बीजेपी अपना विकास कार्य को दिखाने की होड़ में शायद ज्यादा उत्साहित थी जो कि अब लोगों की जुबान में चर्चा का विषय बन गया।

IMG 20250829 WA0040

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!