Latest News

एस‌ईकेएमसी इंटक ने मनाया मजदूर दिवस, इनडोर में सेमिनार एवं खुली मंच में सभा आयोजित, दर्जनों इंटक नेताओं ने किया समारोह को संबोधित

रायगढ़ । इंटक से सम्बंधित साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एस‌ईकेएमसी इंटक बरौद कार्यालय में मजदूर दिवस समारोह मनाया गया। समारोह देर रात तक दो सत्रों में चला। समारोह का विधिवत उद्घाटन एस‌ईकेएमसी इंटक के रायगढ़ क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रमेश दास महंत ने दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। प्रथम सत्र में इनडोर कार्यक्रम में सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान परिस्थिति में कोयला खान एवं मजदूरों की चुनौतियों पर परिचर्चा किया गया।

IMG 20260502 WA0037

सेमिनार को समारोह के मुख्य अतिथि एस‌ईकेएमसी इंटक के केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गनपत चौहान, यूनियन के रायगढ़ जिला महासचिव मुकेश कुमार मंडल, वरिष्ठ इंटक नेता सह वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रिपुसूदन पाण्डेय,उप महामंत्री दलगंजन बेहरा, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य बलभद्र सिंह कंवर,रायगढ़ मुख्यालय सचिव इन्द्रजीत चन्द्रा, क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष साधु बी पी, वरिष्ठ नेता व्हीकेएस ठाकुर, जामपाली अध्यक्ष नोमेश कुमार डनसेना, सचिव रविकांत मनहर, अध्यक्ष बरौद नवीन कुमार, दूबराज दास मानिकपुरी सहित अन्य डेलिगेटस प्रतिनिधियों ने सम्बोधित कर अपने अपने विचार व्यक्त किए। सेमिनार के उपरांत यूनियन कार्यालय के बाहार बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया।

IMG 20260502 WA0036

सभा को एस‌ईकेएमसी के केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गनपत चौहान, रायगढ़ जिला महासचिव मुकेश कुमार मंडल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमेश दास महंत, वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रिपुसूदन पाण्डेय,क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य बलभद्र सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया। सभा में बरौद ओसीएम से सेवानिवृत्त हो रहे एस‌ईसीएल वरिष्ठ कर्मचारी सह इंटक यूनियन के आजीवन समर्पित कार्यकर्ता शेख फाजिल को माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

सभा में रायगढ़ क्षेत्रीय उप महामंत्री दल्लू बेहरा,क्षेत्रीय उप महामंत्री संतोष लहरे, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष नवीन कुमार कुर्रे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती माधुरी चन्द्रा, साधु बी पी, अभिजीत कुमार सिंह, जामपाली अध्यक्ष नोमेश कुमार डनसेना सचिव आर के मनहर, महेश्वर राठिया, अमृत बसंत, बिजारी सचिव दिनेश साहू, बरौद सचिव उपक्षेत्रीय रामचरण निषाद, नसीम अहमद, अविनाश तिवारी, रामेश्वर सिंह ठाकुर, सुखदेव मंडल, प्रदीप प्रसाद, शाहरुख खान, डी डी मानिकपुरी, सुमन भट्टाचार्य,शिवा बर्मन, युवराज भास्कर, बल्लू ठाकुर , राजकुमार महंत सहित अन्य इंटक प्रतिनिधि उपस्थित थे। जनसभा की अध्यक्षता एवं संचालन क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह वैकल्पिक जेसीसी सदस्य रमेश दास महंत ने किया।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!