Latest News

किसी को 75 लीटर तो किसी को महज 10 लीटर डीजल, ग्रामीणों ने लगाया भेदभाव का आरोप

धरमजयगढ़ :- Bharat Petroleum के छाल तहसील अंतर्गत स्थित हाटी-कोरबा मार्ग पर संचालित मड़वारानी पेट्रोल पंप पर ग्रामीणों ने सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंप में वाहनों को पेट्रोल देने में भेदभाव किया जा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार पेट्रोल पंप में “माथा देखकर तिलक लगाने” जैसी स्थिति बनी हुई है। आरोप है कि ट्रेलर और बड़े वाहनों में जहां 75 लीटर तक पेट्रोल आसानी से दिया जा रहा है, वहीं गांव के किसानों और स्थानीय लोगों को मात्र 10 लीटर पेट्रोल देकर लौटा दिया जा रहा है। इससे किसानों और आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खेती-किसानी और दैनिक कार्यों के लिए पेट्रोल की जरूरत पड़ती है, लेकिन पंप प्रबंधन द्वारा सीमित मात्रा में पेट्रोल दिए जाने से उन्हें बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

इधर, पंप के इस कथित भेदभावपूर्ण रवैये को लेकर क्षेत्र में नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि सभी उपभोक्ताओं के साथ समान व्यवहार होना चाहिए और जरूरतमंद ग्रामीणों को प्राथमिकता के आधार पर पेट्रोल उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!