Latest News

अंबेटिकरा नदी में युवक लापता, सुबह से DDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

रायगढ़ :- धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंबेटिकरा नदी में नहाने आए तीन दोस्तों में से एक युवक जयसिंह अगरिया बीते मंगलवार से लापता है। युवक की तलाश में बुधवार सुबह से DDRF रायगढ़ से ओमकुमार नायक (लांस नायक) के 9 लोगो की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयसिंह अगरिया अपने दो दोस्त पिंटू निषाद और होरीलाल के साथ अंबेटिकरा नदी पहुंचा था। इसी दौरान वह कथित तौर पर रील बनाने के चक्कर में पुल के ऊपर से नदी में कूद गया, लेकिन इसके बाद वह पानी से बाहर नहीं निकल सका। घटना के बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बुधवार सुबह से DDRF की टीम नदी में एंकर और अन्य उपकरणों की मदद से खोजबीन कर रही है। हालांकि, घंटों की मशक्कत के बावजूद अब तक जयसिंह का कोई पता नहीं चल सका है।

इधर, स्थानीय ग्रामीण भी युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। कई ग्रामीण नदी में उतरकर खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन नदी की अधिक गहराई और कठिन परिस्थितियों के कारण उनके प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं।

ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि सामान्य खोजबीन से काम नहीं चलेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऑक्सीजन सिलेंडर और विशेष उपकरणों से लैस गोताखोरों को नदी में उतारा जाए, ताकि गहराई में प्रभावी ढंग से तलाश की जा सके।

घटना को लेकर क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक की तलाश के लिए और अधिक संसाधन लगाए जाने चाहिए। वहीं प्रशासन और बचाव दल का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।फिलहाल, समाचार लिखे जाने तक लापता युवक जयसिंह अगरिया का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!