टीएसआर के नये कैम्प प्रभारी बने एस एन सूर

रायगढ़ । त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के बरौद कालरी स्थित कैंप अन्तर्गत बरौद, बिजारी एवं जामपाली ओसीएम में सुरक्षा को लेकर तैनात त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के नये प्रभारी सुबेदार सत्य नारायण सूर ने विधिवत प्रभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही मंगलवार को टीएसआर बरौद कैम्प के नये प्रभारी एस एन सूर ने जामपाली खुली खदान में सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं यहां तैनात जवानों के विभिन्न पोस्ट का निरीक्षण किया। साथ यहां तैनात टीएसआर जवानों की समस्या का भी जायजा लिया तत्पश्चात जामपाली ओसीएम के कार्यवाहक उपक्षेत्रीय प्रबन्धक सह खान प्रबन्धक प्रेमचंद मेहरा के साथ मुलाकात व बैठक कर जामपाली ओसीएम में चोरी पर पुर्ण प्रतिबंध लगाने, खान में अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने सहित सुरक्षा की अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किया गया। इस अवसर पर जामपाली ओसीएम के सिक्युरिटी इंचार्ज मुकेश कुमार मंडल त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के नायब सूबेदार वीर देबवर्मा, नायब सूबेदार सुभाष नाथ उपस्थित थे।




