रायगढ़ ब्रेकिंग 22 घंटे बाद मिल शव

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के अंबेटिकरा में लापता युवक जयसिंह अगरिया का शव, करीब 22 घंटे बाद नदी से बरामद कर लिया गया। बुधवार सुबह से DDRF की टीमऔर स्थानीय ग्रामीण लगातार नदी में खोजबीन कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार को जयसिंह अगरिया कथित तौर पर रील बनाने के दौरान पुल से नदी में कूद गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही DDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
खोज अभियान के दौरान टीम ने नदी में एंकर फेंककर सर्च ऑपरेशन चलाया, वहीं ग्रामीण भी पानी में उतरकर युवक की तलाश में जुटे रहे। लंबे प्रयास के बाद करीब 22 घंटे बाद जयसिंह अगरिया का शव नदी से बरामद कर लिया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।



