Latest News

ग्राम कीदा में ठगी की कोशिश नाकाम, पुलिस को सूचना मिलते ही संदिग्ध फरार

छाल। थाना छाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कीदा में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब चार बाहरी व्यक्तियों द्वारा ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों को कथित इनाम योजना के नाम पर अपने झांसे में लेने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस को समय रहते दी गई सूचना के कारण एक संभावित ठगी की वारदात टल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार व्यक्ति स्वयं को मध्यप्रदेश के सिपरी क्षेत्र से आया बताकर स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG07 T 2445 से ग्राम कीदा पहुंचे। उनके पास “मालामाल मार्केटिंग एवं सेल्स” नाम से छपे रंगीन कूपन और पंपलेट थे, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को आकर्षक इनामों का लालच दिया जा रहा था।

1007095672

पंपलेट में एलसीडी टीवी, गैस चूल्हा, होम थियेटर, टावर फैन, ई-कुकिंग मशीन, सिलाई मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, मोबाइल फोन, प्रेस, सीलिंग फैन तथा ₹400 नगद सहित कई उपहारों का उल्लेख किया गया था। साथ ही “घर पहुंच सेवा” और “खाली निकलने पर ₹501 का फ्री गिफ्ट” जैसे बड़े-बड़े दावे भी किए गए थे।

1007095704

जानकारी के अनुसार, उक्त लोग ₹200 मूल्य का कार्ड बेच रहे थे। कार्ड पर “डिस्काउंट ऑफर” का उल्लेख करते हुए विभिन्न वस्तुएं मिलने का दावा किया गया था। इसे विश्वसनीय दिखाने के लिए कार्ड पर ग्राहक और एजेंट के हस्ताक्षर के लिए भी स्थान बनाया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी योजना के जरिए लोगों से पैसे लेकर उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा था।

1007095675

इसी दौरान ग्राम कीदा निवासी एवं सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिदार को मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना छाल थाना प्रभारी को देने का प्रयास किया। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिलने की भनक लगते ही संदिग्ध लोग वाहन लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों से अपील है कि किसी भी प्रकार के लालच, इनाम योजना या संदिग्ध ऑफर के झांसे में न आएं तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर दी गई सूचना ने एक बड़ी ठगी की आशंका को टाल दिया।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

2 Comments

  1. सक्रिय समाज सेवक के विवेक से ठगी बच गए ग्रामीण
    बहरहाल जन मानस में जागरूकता कमी है
    जनजागरण महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!