Latest News

रायगढ़: उप पंजीयक कार्यालय धर्मजयगढ़ में दस्तावेज पंजीयन कार्य हेतु नई व्यवस्था लागू

धरमजयगढ़ :- छत्तीसगढ़ के महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार उप पंजीयक कार्यालय धर्मजयगढ़ में दस्तावेजों के पंजीयन कार्य के सुचारू संचालन के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है।

जारी आदेश में बताया गया है कि पूर्व में कार्यालयीन आदेश क्रमांक 229/स्था.सेवा/24/2025 के तहत नायब तहसीलदार उमेश पटेल को अस्थायी रूप से दस्तावेज पंजीयन कार्य के लिए अधिकृत किया गया था। अब पंजीयन कार्य को और अधिक व्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से संचालित करने के उद्देश्य से उक्त आदेश में संशोधन करते हुए पूनम सिदार, पंजीयन लिपिक को उप पंजीयक कार्यालय धर्मजयगढ़ में दस्तावेजों के पंजीयन कार्य संपादन हेतु अधिकृत किया गया है।

1007125257

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही नायब तहसीलदार उमेश पटेल को उप पंजीयक के कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।

इस संबंध में सचिव वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग, कलेक्टर रायगढ़, जिला पंजीयक रायगढ़ तथा संबंधित अधिकारियों को सूचना प्रेषित कर दी गई है।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!