Latest News

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुडेकेला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

धरमजयगढ़। शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुडेकेला में शुक्रवार को शाला प्रवेशोत्सव एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया तथा वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

1007321409
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
shaking: 0.003611111; multi-frame: 0;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 44;

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गीजे बाई,संत राम राठिया (सरपंच, कुडेकेला), अनिल साव (उपसरपंच) एवं शिक्षाविद् राम प्रसाद राठिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में दिलीप यादव, महेश राम राठिया, ननकी राम राठिया, ग्राम सचिव डमरू पटेल, बांसाझर सरपंच नंद कुमार राठिया, बंगारसुता उपसरपंच राजकमल, संतोष पाण्डेय एवं राजेश पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पालक एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

1007321494
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
shaking: 0.04315278; multi-frame: 0;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 41;

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। सभी अतिथियों ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक-अक्षत लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में निर्मित नवीन संकुल खेल मैदान का भी विधिवत उद्घाटन किया गया।

अपने उद्बोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं खेल-कूद के माध्यम से सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करते हुए जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

विद्यालय के प्राचार्य पदुम कुमार साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रजकिशोर डनसेना ने किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र पटेल एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!