Latest News
धरमजयगढ़ में अवैध धान को लेकर बड़ी कार्यवाही

धरमजयगढ़ :- अवैध धान लाकर खफाने की तैयारी का मंसूबा हुआ नाकाम, राजस्व विभाग और मंडी विभाग द्वारा धरमजयगढ़ ब्लॉक के उदउदा गांव में कपिल यादव का धान गोदाम में लगभग 1200 से 1500 बोरी अवैध धान को किया जप्त वही उदउदा के उपसरपंच महेंद्र यादव के सुपुर्द किया गया।
कार्यवाही में धरमजयगढ़ एसडीएम प्रवीण कुमार, तहसीलदार हितेश कुमार साहू घरघोड़ा मंडी सचिव राहुल कुमार साहू, मंडी निरीक्षक नारायण दास, उप मंडी निरीक्षक माधुरी पैंकरा, पटवारी प्रमोद राठिया सहित और भी पटवारी और कोटवार शामिल रही।



