Latest News

एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने प्रियांशु पटेल का ग्राम शाहपुर में होगा भव्य स्वागत

धरमजयगढ़ :- ग्राम शाहपुर के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि ग्राम निवासी जोगेंद्र पटेल के सुपुत्र प्रियांशु पटेल ने एनडीए परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में चयन प्राप्त किया है।

उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में तथा गृह ग्राम शाहपुर में प्रथम आगमन पर उनके सम्मान एवं स्वागत हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम ग्राम शाहपुर के समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

ग्राम के सम्माननीय वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों एवं विशेष रूप से अध्ययनरत युवाओं तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रियांशु पटेल की प्रेरणादायक सफलता से प्रेरणा लेने का आग्रह किया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 06 जून 2026, शनिवार को सायं 6:00 बजे हनुमान मंदिर, पंचायत भवन के पास, ग्राम शाहपुर में किया जाएगा।

ग्रामवासियों ने सभी नागरिकों से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गांव के होनहार सपूत का भव्य स्वागत एवं सम्मान करने की अपील की है।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!