Latest News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान

धरमजयगढ़। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष (4401 दिन) पूर्ण होने के अवसर पर “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” थीम के तहत चलाए जा रहे वृहद जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला रायगढ़ द्वारा एक विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक डी.एस. मालिया के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षकों के निवास पर पहुंचकर उनका शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षकों ने इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की तथा भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। साथ ही भविष्य में शिक्षा एवं समाज निर्माण के लिए अपना मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक सूरज शुक्ला, टी.आर. पटेल एवं आदित्य सर का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक डी.एस. मालिया, धरमजयगढ़ मंडल भाजपा अध्यक्ष भरत लाल साहू, महामंत्री जगदीश सरकार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वरिष्ठ शिक्षकों के सम्मान और उनके अनुभवों से मार्गदर्शन प्राप्त करने की इस पहल को समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला कदम माना जा रहा है।

1007170851

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!