Latest News

घर के आंगन में खून की बौछार मिलने से सनसनी, अनहोनी की आशंका

धरमजयगढ़ :- धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जमरगीडी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर के आंगन में खून के छींटे और बौछार जैसी स्थिति देखी गई। घटना मनोज सिसोदिया के घर की बताई जा रही है, जहां घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार, मनोज सिसोदिया की पत्नी अपने छोटे बच्चे के साथ घर के बाहर रहकर काम करती है। इसी बीच ग्रामीणों ने घर के आंगन में खून के निशान देखे, जिसके बाद क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई जाने लगी। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

1007143481
Oplus_0

घटना की जानकारी मिलने पर धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ से जांच टीम को भी बुलाया गया है।

फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने और आंगन में खून के निशान मिलने से कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं, हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच रिपोर्ट आने तक इंतजार करने की अपील की है। मामले को लेकर पूरे गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!