Latest News

छाल तहसीलदार द्वारा जनगणना कार्य में लापरवाही पर शिक्षक को कारण बताओ नोटिस

छाल। भारत की जनगणना-2027 के कार्य में कथित लापरवाही एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कार्यालय चार्ज जनगणना अधिकारी (ग्रामीण) छाल, जिला रायगढ़ द्वारा एक प्रगणक को 21 मई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जारी नोटिस के अनुसार, धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत शिक्षकों को मकान सूचीकरण ब्लॉक क्रमांक 0063 हेतु प्रगणक नियुक्त किया गया था। जनगणना कार्य के संचालन एवं समन्वय के लिए बनाए गए “Census Chhal 2027” व्हाट्सएप समूह में कुछ शिक्षकों द्वारा जनगणना प्रक्रिया एवं ऐप संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर आपत्तिजनक संदेश साझा किया गया।

नोटिस में उल्लेख किया गया है कि उक्त संदेश से राष्ट्रीय महत्व के जनगणना कार्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा तथा यह कृत्य जनगणना अधिनियम 1948 एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 के प्रावधानों का उल्लंघन माना गया है।

चार्ज जनगणना अधिकारी द्वारा संबंधित शिक्षकों को दो दिवस के भीतर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में एकपक्षीय कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।

तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!