Latest News
धरमजयगढ़ में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, हत्या की आशंका

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के मस्जिद पारा में सोमवार को एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान राजकुमारी चौहान (48 वर्ष), पति महोब्बत चौहान, के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि महिला का शव उसके घर के बाहर बाउंड्री के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है, लेकिन पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के कारणों और घटना की वास्तविकता की पुष्टि की जा सकेगी।



