Latest News

शराब के नशे में बाजार पारा स्थित साधु कुटी मंदिर के पास पड़ा मिला पोड़ी का कोटवार

छाल। धरमजयगढ़ अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) क्षेत्र अंतर्गत छाल तहसील के ग्राम कूड़ेकेला के बाजार पारा स्थित साधु कुटी मंदिर के पास सोमवार को ग्राम पोड़ी का कोटवार छेदु दास कथित रूप से शराब के नशे की हालत में पड़ा मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोटवार काफी देर तक मंदिर के समीप पड़ा रहा, जिसे देखकर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सार्वजनिक स्थान पर एक शासकीय दायित्व निभाने वाले कर्मचारी के इस तरह नशे की हालत में मिलने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

1007613111

ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की घटना से कोटवार जैसे जिम्मेदार पद की गरिमा भी प्रभावित होती है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली थी।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!