Latest News

डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल छाल में रन फार डी.ए.व्ही. मैराथन दौड़ का आयोजन स्वस्थ जीवन का संदेश लेकर दौड़े बच्चे

डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल छाल में रन फार डी.ए.व्ही. मैराथन दौड़ का आयोजन
स्वस्थ जीवन का संदेश लेकर दौड़े बच्चे

छाल/डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल एस. ई. सी. एल. छाल में “रन फार डी. ए. व्ही. मैराथन दौड़” (पाँच किलोमीटर) का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के छात्र छात्राओं ने मैराथन दौड़ में भाग लिया इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना था l
आज दिनांक 12 अक्टूबर 2025 रविवार सुबह 09 बजे आयोजन के मुख्य अतिथि अजय कुमार चौबे उपक्षेत्रीय प्रबंधक एसईसीएल छाल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ की शुरुआत की गई, इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक समरसता का संदेश देना था। इस दौड़ में बड़े उत्साह व जोश के साथ बड़ी संख्या में छात्रों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


इस अवसर पर व्ही. एन. रामा कृष्णा (सहा. कार्मिक प्रबंधक, एसईसीएल, छाल), लक्ष्मण प्रसाद टांडे (प्राचार्य, शास. हाई स्कूल, बोजिया), रामायण कुलदीप (क्षेत्रीय सचिव, एटक श्रम संगठन, संयुक्त सलाहकार समिति सदस्य, रायगढ़ क्षेत्र) एवं संस्था के सभी शिक्षक गण मौजूद रहे । इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य के.डी. शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करती है बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का माध्यम भी बनती है, रन फार डी ए व्ही ने यह सिद्ध कर दिया कि युवा – शक्ति यदि सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े, तो समाज में बड़े बदलाव संभव है एवं कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियो को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!