Latest News

धरमजयगढ़ में भ्रष्ट निर्माण पर प्रशासन का हथौड़ा: आंगनबाड़ी की घटिया छत जमींदोज

छाल :- धरमजयगढ़ क्षेत्र में भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्यवाही की है। वनांचल ग्राम लामिखार में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन की घटिया छत को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। यह कार्यवाही सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता करने वालों के लिए एक कड़ा संदेश मानी जा रही है।

IMG 20260325 WA0019

जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के अंतर्गत नरेगा शाखा के माध्यम से नए आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया जा रहा था। पुराने जर्जर भवन के स्थान पर बन रहे इस नए निर्माण में ठेकेदार द्वारा कथित रूप से भारी लापरवाही बरती गई। छत की ढलाई में बिना राउंड बिंब के छत की ढलाई किया गया। मामले की जानकारी जब जिला कलेक्टर तक पहुंची, तो उन्होंने तत्काल मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में गंभीर खामियां पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए साफ निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले ऐसे ढांचे को तुरंत ध्वस्त किया जाए।

कलेक्टर के निर्देश के बाद जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित की। प्रशासन की मौजूदगी में मजदूरों और मशीनों की मदद से निर्माणाधीन भवन की पूरी छत को तोड़ दिया गया। वही दरवाजा और खिड़की बदल बाकी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अब निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार ही दोबारा कराया जाएगा।

IMG 20260324 WA0027

यह कार्रवाई उन ठेकेदारों के लिए सख्त चेतावनी है जो सरकारी निर्माण कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। खासकर आंगनबाड़ी जैसे संवेदनशील स्थानों पर, जहां छोटे बच्चे रहते हैं, इस तरह की अनियमितता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार आएगा और भविष्य में ऐसी लापरवाही पर अंकुश लगेगा।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!