Latest News

युवा मोर्चा जोबी मंडल के द्वारा स्वच्छता अभियान मनाया गया

जोबी :- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर के भाजपा मंडल जोबी द्वारा जोबी उप स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर और कचरा इकट्ठा करके स्वच्छता का संदेश दिया।

नव नियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष नेमिश पटेल के नेतृत्व में यहाँ अभियान चलाया गया! जिसमें मुख्य रूप से किसान मोर्चा जिला रायगढ़ के उपाध्यक्ष भूपेंद्र वर्मा जी मंडल अध्यक्ष छेदुराम राठिया बजरंग सिदार महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष नीलांबर डनसेना युवा मोर्चा जिला नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख सुखलाल डनसेना जी महामंत्री सुनील चौहान गजेंद्र गवेल एवं उपाध्यक्ष भारती राठिया दीप प्रकाश महंत कृष माहेश्वरी राठिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं की गरिमाई उपस्थिति रही!

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनमानस को अपने आस-पास की सफाई के प्रति जागरूक करना और स्थान को साफ-सुथरा रखना था।अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने आस-पास सफाई बनाए रखने की शपथ ली और कार्यक्रम संपन्न ने किया

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!