Latest News

इनमोसा जामपाली के अध्यक्ष बने मो आशिफ तो सचिव सरोज सेनापति

रायगढ़ । इंडियन नेशनल माईन आफिसियल सुपरवाइजरी स्टाफ एसोसिएशन की विशेष बैठक बीते दिन बरौद गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से इनमोसा के एस‌ईसीएल महासचिव विजय कुमार मौर्या एवं अध्यक्ष अनिल उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20260414 WA0002

बैठक में इनमोसा की जामपाली ओसीएम एवं बरौद ओसीएम की शाखा कमेटी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। जामपाली ओसीएम इनमोसा शाखा कमेटी के अध्यक्ष मो आशिफ मल्लिक, कार्यकारी अध्यक्ष मुरलीधर महंत,सचिव सरोज सेनापति एवं कोषाध्यक्ष आर के मनहर को बनाया गया। इस अवसर पर इनमोसा के एस‌ईसीएल महासचिव विजय कुमार मौर्या एवं अध्यक्ष अनिल उपाध्याय के नेतृत्व एवं देखरेख में दो दिनों तक लगातार बैठकर छाल एवं बरौद शाखा कमेटी भी सर्वसम्मति से पुनर्गठित की गई।

इस अवसर पर इनमोसा के एस‌ईसीएल महासचिव विजय कुमार मौर्या ने कहा जल्दी ही इनमोसा के रायगढ़ क्षेत्रीय कमेटी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा इनमोसा अपने सदस्यों की कैरियर ग्रोथ, पदोन्नति एवं हक अधिकार के लिए आगे संघर्ष तेज करेगी। अवसर पर मुकेश कुमार मंडल, अटल बिहारी नायक, जितेन्द्र कुमार सिंह इनमोसा के रायगढ़ के क्षेत्रीय पदाधिकारी निरज कुमार सिन्हा, घांसी राम, किशुन प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!