Latest News

शाहपुर के दिशांत पटेल 10वीं में 95% अंक हासिल

धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम शाहपुर के प्रतिभाशाली छात्र दिशांत पटेल ने सीबीएससी 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और रायगढ़ जिले का नाम रोशन हुआ है।

IMG 20260417 WA0006

दिशांत पटेल संस्कार पब्लिक स्कूल, रायगढ़ के छात्र हैं। वे ग्राम पंचायत शाहपुर के उपसरपंच श्री गजानंद पटेल एवं श्रीमती लक्ष्मीन पटेल के सुपुत्र हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

IMG 20260417 WA0005

दिशांत ने भविष्य में सिविल सर्विस में जाने और कुछ बड़ा कर देश के लिए योगदान देने की इच्छा जताई है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!