एसईकेएमसी इंटक क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

जिला सम्मेलन पर लगी मुहर, मजदूरों की मांगों को लेकर होगा चरणबद्ध आंदोलन
रायगढ़। इंटक से संबद्ध साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (एसईकेएमसी) की रायगढ़ क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक बरौद कॉलोनी स्थित एसईकेएमसी इंटक कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष डी.एल. ग्वालवंशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, मजदूरों की समस्याओं तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को रायगढ़ जिला महासचिव मुकेश कुमार मंडल, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश सिंह, रमेश दास महंत, क्षेत्रीय उपमहामंत्री दलगंजन बेहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अटल बिहारी नायक, सुरेश कुमार गुप्ता सहित जिला कमेटी के पदाधिकारी बलभद्र सिंह कंवर, साधु बी.पी., संतोष कुमार लहरे, नवीन कुमार, रविकांत मनहर, वी.के.एस. ठाकुर, निरंजन साहू, मो. नसीम अहमद एवं दिनेश कुमार साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
बैठक में बरौद, बिजारी एवं जामपाली ओसीएम के मजदूरों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर गंभीर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा। इसके तहत गेट मीटिंग, धरना-प्रदर्शन तथा आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल जैसे आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में एसईकेएमसी इंटक का एक दिवसीय रायगढ़ जिला सम्मेलन शीघ्र ही बरौद में आयोजित करने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक के बाद रायगढ़ जिला महासचिव एवं क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति सदस्य मुकेश कुमार मंडल ने कहा कि बरौद, बिजारी और जामपाली क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा मांगों की अनदेखी किए जाने पर एसईकेएमसी इंटक चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी शुरुआत गेट मीटिंग से होगी और आवश्यकता पड़ने पर धरना-प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल भी की जाएगी।



