Latest News

गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु एवं गणेशोत्सव में नजर आया उत्साह।

गणपति बप्पा के जयघोष से भक्तिमय हुआ क्षेत्र, क्षेत्रवासियों को दीं गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

अदाणी ग्रुप के प्रतिनिधियों ने सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की; गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

धरमजयगढ़ :- विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर जारी शुभकामना संदेश में भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं सफलता की कामना की गई।

अदाणी ग्रुप (Adani Group) कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपने संदेश में कहा कि, “गणपति बप्पा की कृपा से हर घर में खुशियां आएं, हर मन में उमंग हो और सभी के कार्य मंगलमय हों। हम इस पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर प्रगति और खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़ने की मंगलकामना करते हैं।”

1008306717

गणेश चतुर्थी के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है। विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। सुबह से ही श्रद्धालु गणपति आराधना में जुटे हुए हैं।

वहीं, गणेशोत्सव को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष गूंज रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आ रहा है। श्रद्धालु भगवान गणेश से परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना कर रहे हैं।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!